श्रेयस अय्यर ने अपने नाम किया आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड
भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर मार्च महीने के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ बने हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाने वाले अय्यर ने इस अवॉर्ड के लिए न्यूज़ीलैंड के जैकब डफी और रचिन रवींद्र को पछाड़ा। अय्यर 243 रन बनाकर चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।