श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक बनाने के साथ अपने नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड

भारत के श्रेयस अय्यर ने रविवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने के साथ खुद को एक अनचाहे रिकॉर्ड से जोड़ लिया। अय्यर ने 75 गेंदों में अर्धशतक बनाया जो वनडे करियर में उनका सबसे धीमा अर्धशतक है। वहीं, यह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में चौथा सबसे धीमा अर्धशतक है और पहले स्थान पर जेकर अली (87-गेंद) हैं।