श्रेयस अय्यर ने जानलेवा चोट से उबरने के बाद शेयर किया पहला पोस्ट
भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने जानलेवा चोट से उबरने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अपनी पहली तस्वीर शेयर की है जिसमें वह समुद्र किनारे (बीच) बैठे दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, "सूर्य की थेरेपी बहुत अच्छी रही...आपके प्यार के लिए आभारी हूं।" अय्यर को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान स्प्लीन लैसरेशन इंजरी हुई थी।