भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर 109 मीटर लंबा छक्का जड़ा। अय्यर ने भारतीय पारी के 37वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक घुटने पर झुककर मिडविकेट पर छक्का जड़ा। 30 वर्षीय श्रेयस ने 62 गेंदों पर 48 रन बनाए।