श्रेयस अय्यर ने ट्रॉफी को ज़मीन पर रखा, रोहित शर्मा से नहीं रहा गया; फिर जो किया बढ़ जाएगी इज़्ज़त
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है। दरअसल, एक अवॉर्ड शो में श्रेयस अय्यर ने ट्रॉफी मिलने के बाद उसे ज़मीन पर रख दिया जिसके बाद रोहित ने ट्रॉफी को नीचे से उठाकर टेबल पर रख दिया। एक यूज़र ने कहा, "रोहित को ट्रॉफी की वैल्यू पता है।"