श्रेयस अय्यर ने शॉर्ट गेंद के खिलाफ कमज़ोरी से जुड़े सवाल का दिया जवाब

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने शॉर्ट गेंद के खिलाफ उनकी कमज़ोरी से जुड़े सवाल पर कहा है, "शायद ऐसी धारणा बनाई गई थी या मुझे टाइपकास्ट किया गया लेकिन मुझे हमेशा से अपनी ताकत और क्षमता पता थी और खुद पर भरोसा था।" उन्होंने कहा, "खेल बदलता रहता है इसलिए खिलाड़ी को लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करना होता है।"