श्रेयस से मिलने के लिए उनके माता-पिता को ऑस्ट्रेलिया भेजेगा BCCI: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर से मिलने के लिए उनके माता-पिता को बीसीसीआई सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) भेजने की तैयारी में जुटा है। पसली में चोट लगने के बाद इंटरनल ब्लीडिंग के कारण श्रेयस सिडनी के आईसीयू में भर्ती थे। बीसीसीआई ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत पर नज़र रखी जा रही है।