नौकरी खोजने की सुविधा देने वाले मंच 'इनडीड' के सर्वे के अनुसार, देश में काराखानों, खुदरा, निर्माण जैसे क्षेत्रों में शारीरिक श्रम से जुड़े काम कर रहे लोगों में महिलाओं की भागीदारी महज 20% है। 42% महिलाओं का मानना है कि उन्हें पुरुष समकक्षों से कम वेतन मिलता है और महिलाओं को उन्नति व पदोन्नति के अवसर कम मिलते हैं।