श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बदला दर्शन का समय, अब सुबह 6 बजे खुलेंगे गेट
महाकुंभ खत्म होने के बाद अब अयोध्या (यूपी) में भी श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य हो रही है। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भगवान श्रीराम के दर्शन और आरती के समय में बदलाव किया है। अब मंदिर के गेट सुबह 6 बजे खोले जाएंगे और श्रृंगार आरती के बाद 6:30-11:50 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे।