श्रीलंका की $1 बिलियन की बिजली परियोजना से पीछे हटा अदाणी समूह

अदाणी समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने श्रीलंका में अपने $1 बिलियन के पवन ऊर्जा और ट्रांसमिशन परियोजना से हटने का फैसला किया है। कंपनी के मुताबिक, कई ज़रूरी मंज़ूरियां मिलने के बावजूद पर्यावरणीय स्वीकृति में देरी और सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामले की वजह से यह कदम उठाया गया। बकौल कंपनी, दोबारा बातचीत के लिए कमिटी बनाई जाएगी।