श्रीलंका के 38 वर्षीय गेंदबाज़ ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किया कमाल, चटका डाले 1000 विकेट
श्रीलंका के मलिंडा पुष्पकुमारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह ऐसे चौथे श्रीलंकाई बन गए जिनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1000 या उससे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ। अपने 173-मैच में यह मुकाम हासिल करने वाले पुष्पकुमारा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रीलंका के लिए 6-मैच (4 टेस्ट, 2 वनडे) खेले हैं।