श्रीलंका के इंग्लैंड को हराने के बाद कैसी दिखती है WTC की अंकतालिका?
श्रीलंका ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 8-विकेट से हरा दिया और इसके साथ ही उसने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-2025 की अंकतालिका में इंग्लैंड को पछाड़ दिया है। श्रीलंका 42.86% अर्जित अंकों के साथ 5वें स्थान पर पहुंच गया है जबकि इंग्लैंड 42.19% अर्जित अंकों के साथ छठे स्थान पर लुढ़क गया। भारत पहले स्थान पर बरकरार है।