श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज़ ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास
श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज़ ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने कहा, "मैंने अपने टेस्ट करियर के दौरान कई यादगार पल देखे हैं और मैं श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का शुक्रगुज़ार हूं।" मैथ्यूज़ ने 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और 118 टेस्ट मैचों में 44.62 की औसत से 8,167 रन बनाए हैं।