श्रीलंका के कमिंदु मेंडिस ने एक ही ओवर में दोनों हाथों से की गेंदबाज़ी

श्रीलंका के ऑल-राउंडर कमिंदु मेंडिस ने शनिवार को भारत के खिलाफ पहले टी20I मैच में दोनों हाथों से गेंदबाज़ी की। मेंडिस ने भारत की पारी के 10वें ओवर में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को बाएं हाथ से जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को दाएं हाथ से गेंदबाज़ी की। भारत ने मैच में श्रीलंका को 43 रनों से हराया।

Load More