श्रीलंका की जेल में भिड़े ड्रग गैंग्स, 25 की हुई मौत; 100 से ज़्यादा घायल
श्रीलंका की नेगोम्बो जेल में ड्रग्स कारोबार से जुड़े 2 गुटों के बीच हुई झड़प में 25 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक घायल हुए हैं। न्याय मंत्री हर्षना नानायक्कारा के मुताबिक, ड्रग्स से जुड़े 2 गुटों के बीच झड़प शुरू हुई और हिंसा में शामिल कैदियों को 2 अन्य जेलों में शिफ्ट किया गया है।