श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर को नई तस्वीर में पहचानना मुश्किल, थरूर ने शेयर की तस्वीर
श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है जिसमें रणतुंगा को पहचानना बेहद मुश्किल हो रहा है। इस तस्वीर को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कोलंबो में मुलाकात के बाद रविवार को साझा किया। उन्होंने लिखा, "हां यह बैरिएट्रिक सर्जरी के बाद का अर्जुन का नया रूप है।"