श्रीलंका के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज़ दिमुथ करुणारत्ने ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट में करुणारत्ने 36 और 14-रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए 16-टेस्ट शतक लगाने वाले करुणारत्ने बतौर ओपनर मार्वन अटापट्टू के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।