श्रीलंका में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद नए पीएम के तौर पर हरिनी अमरसूर्या ने शपथ ग्रहण की है। उन्होंने प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने का स्थान लिया है जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने श्रीलंका की तीसरी महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है।