श्रीलंका के मदुशंका ने आखिरी ओवर में ली हैट-ट्रिक, डिफेंड किए 9 रन
श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ दिलशान मदुशंका ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में आखिरी ओवर में हैट-ट्रिक ली और 9 रन डिफेंड कर लिए। 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ज़िम्बाब्वे को आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे। मदुशंका ने आखिरी ओवर की पहली तीन गेंदों पर सिकंदर रज़ा, ब्रैड इवांस और रिचर्ड नगारवा को आउट किया।