श्रीलंका में दुर्लभ 3563 कैरेट वज़नी चमकीले बैगनी पत्थर को किया गया पेश

कोलंबो (श्रीलंका) में दुनिया का सबसे बड़ा डॉक्यूमेंटेड नैचुरल 'पर्पल स्टार सफायर' मिला है जिसे 17 जनवरी को दुनिया के सामने पेश किया गया। यह 2023 में श्रीलंका के 'रत्नों का शहर' कहे जाने वाले रत्नापुरा के एक रत्न खदान में खुदाई में मिला था। राउंड कैबोचॉन कट वाला 3563 कैरेट वज़नी इस सफायर की कीमत करीब ₹2728-3638 करोड़ है।

Load More