श्रीलंकाई टीम में अब पहले जैसा दम नज़र नहीं आता: पूर्व कप्तान अरविंद डी सिल्वा
श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अरविंद डी सिल्वा ने एक इंटरव्यू में कहा है, "श्रीलंका ने इतिहास में ऐसा खेल दिखाया है जैसा किसी और टीम ने नहीं खेला है, लोग जानते थे कि श्रीलंकाई क्रिकेट किस तरह खेलते हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि अब हमारी टीम उस तरह के दमखम के साथ खेलती है।"