UP में मामूली विवाद में महिला ने 11 माह के मासूम पर फेंका खौलता दूध, हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती ज़िले में पड़ोस की महिला पर 11 माह के मासूम पर खौलता दूध फेंकने का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामूली विवाद के दौरान हुई इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया है। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां बच्चे का प्राथमिक उपचार हुआ। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।