भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ केएल राहुल ने कहा है, "मैं शीर्ष क्रम में खेलते हुए बड़ा हुआ हूं।" उन्होंने कहा, "अपने करियर के अधिकांश समय तक मैं शीर्ष क्रम का बल्लेबाज़ रहा हूं और यह वो स्थान है जिसमें मैं सबसे अधिक सहज हूं।" गौरतलब है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में राहुल ने 4 पारियों में 140 रन बनाए थे।