खाड़ी देशों में माल भेजने का नया रास्ता बनेगा शारजाह, भारतीय कंपनियां लगाएंगी $3 बिलियन
हॉर्मुज में तनाव के बीच UAE का शारजाह भारतीय कंपनियों के लिए खाड़ी देशों में माल भेजने का नया रास्ता बन रहा है। ‘इन्वेस्ट इन शारजाह’ के मुताबिक, भारतीय कंपनियां 2026-27 में यहां करीब $3-बिलियन निवेश कर सकती हैं। कंपनियां खोरफक्कन पोर्ट के पास मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और वेयरहाउस बनाकर सऊदी अरब, कुवैत और इराक जैसे बाजारों तक पहुंच आसान करना चाहती हैं।