शिरडी के साईं बाबा मंदिर में भक्त ने दान किया ₹1 करोड़ से अधिक कीमत का सोने का हार

आंध्र प्रदेश के एक भक्त ने शिरडी के साईं बाबा मंदिर को ₹1 करोड़ से अधिक कीमत का सोने का हार दान किया है। मंदिर ट्रस्ट के सीईओ गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि दानकर्ता ने अपने नाम को गोपनीय रखने का आग्रह किया था इसलिए उनका नाम सार्वजनिक नहीं किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, हार में 9 रत्न जड़े हैं।