शिरडी के साईं मंदिर को नए साल के पहले दिन मिला ₹23 करोड़ का दान
शिरडी (महाराष्ट्र) के साईं मंदिर को नए साल के दिन भक्तों ने ₹23.29 करोड़ का दान किया जिसमें कैश, सोना, चांदी, हीरे और विदेशी मुद्रा शामिल है। इस दौरान 6 लाख से अधिक भक्तों ने निःशुल्क प्रसाद और 7.67 लाख लड्डू प्रसाद पैकेट प्राप्त किए। मंदिर ट्रस्ट दान के पैसे अस्पताल, मुफ्त भोजन, शिक्षण संस्थान और सामाजिक कार्यों में लगाएगा।