श्रद्धा वालकर के पिता विकास वालकर का मुंबई में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि विकास अपनी बेटी का अंतिम संस्कार करने के लिए शव के नाम पर बचे टुकड़े पाने का इंतज़ार कर रहे थे। गौरतलब है, दिल्ली में लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या कर उसके टुकड़े-टुकड़े किए थे।