प्रयागराज के महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर मची भगदड़ पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर लिखा है, "महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना बेहद दुखद है।" उन्होंने लिखा, "सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि धैर्य बनाए रखें और सावधानी बरतें व एक-दूसरे की सुरक्षा का ध्यान रखें।"