श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कुएं में गिरने से महाराष्ट्र में 8 लोगों की हुई मौत
सोलापुर (महाराष्ट्र) ज़िले में एक पिकअप वाहन के कुएं में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक पंढरपुर तालुका के रंजनी गांव के रहने वाले थे और म्हास्वड के सिद्धनाथ मंदिर दर्शन के लिए गए थे। मृतकों में चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।