शिलचर टेक्नोलॉजीज़ के शेयर में बुधवार को अपने प्लांट की क्षमता का विस्तार करने की घोषणा के बाद करीब 10% की तेज़ी आई और यह शेयर ₹4,929 के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए। इस शेयर में 5 साल में 8,908.32% का उछाल आया है यानी सितंबर 2020 में किया गया ₹1 लाख का निवेश आज ₹90.08 लाख हो गया होता।