शिवाजी महाराज से जुड़े सभी क्षेत्रों को 'भारत गौरव सर्किट ट्रेन' से जोड़ा जाएगा: अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े सभी क्षेत्रों को 'भारत गौरव सर्किट ट्रेन' से जोड़ा जाएगा। रेल मंत्री ने प्रश्नकाल में शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत के पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए यह बात कही। भारतीय रेलवे ने नवंबर 2021 को 'भारत गौरव ट्रेन' नीति जारी की थी।