शिवकुमार को अखबार ने भगवान शिव के रूप में दिखाया, छिड़ा विवाद
एक कन्नड़ अखबार ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को भगवान शिव के रूप में दिखाया है जिसको लेकर विवाद छिड़ गया है। कई हिंदूवादी कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसकी आलोचना की है। हिंदू जनजागृति समिति के मोहन गौड़ा ने कहा, "नेताओं को नेता की तरह रहना चाहिए और भगवान को भगवान रहने देना चाहिए।"