मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की गुरुवार को जोधपुर (राजस्थान) के उम्मेद भवन पैलेस में शादी हुई। चौहान ने दूल्हा-दुल्हन की तस्वीरें शेयर कर X पर लिखा, "अमानत बेटी बनकर हमारे घर आ रही हैं। नर्मदा मैया कार्तिकेय और अमानत के दांपत्य जीवन को पुण्य, प्रेम और समृद्धि से सींचें।"