केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने बेटे कार्तिकेय सिंह के संगीत समारोह में अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ डांस करते दिख रहे हैं। कार्तिकेय और अमानत बंसल की गुरुवार को उम्मेद भवन पैलेस (राजस्थान) में शादी है। अमानत के पिता अनुपम बंसल शू कंपनी 'लिबर्टी' के एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर हैं।