विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, 6 महीने से कम उम्र के शिशुओं को केवल स्तनपान कराना चाहिए और उनकी 2 साल की उम्र तक व उसके बाद भी स्तनपान कराना चाहिए। 6 महीने के बाद बच्चों को स्तनपान के साथ पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ दिए जाने चाहिए लेकिन इन पदार्थों में नमक और चीनी नहीं मिलानी चाहिए।