शाहिद अफरीदी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ करते हुए गौतम गंभीर पर साधा निशाना
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है। अफरीदी ने कहा, "गंभीर ने अपना कार्यकाल ऐसे शुरू किया मानो वह जो सोचते हैं और करते हैं वही सही है...लेकिन कुछ समय बाद ही साबित हो गया कि आप हमेशा सही नहीं होते हैं।"