पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों को ऑपरेशन महादेव में मार गिराए जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में बताया है, "हमारे पास सबूत हैं कि वे पाकिस्तानी हैं।" उन्होंने कहा, "तीन आतंकवादियों में से दो के पाकिस्तानी वोटर नंबर भी उपलब्ध हैं। उनकी राइफल और चॉकलेट भी पाकिस्तान में बनाई गई थीं।"