शाहीन अफरीदी ने पहली बार दिखाया अपने बेटे का चेहरा
पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान सुपर लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में लाहौर कलंदर्स की जीत के बाद पहली बार अपने बेटे आलयार का चेहरा सार्वजनिक रूप से दिखाया। टीम की जीत के बाद शाहीन को अपने बेटे के साथ जश्न मनाते हुए देखा गया और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।