शाहजहांपुर (यूपी) में कुएं से मिली सिर कटी लाश मामले में खुलासा हुआ है कि वह दृष्टिहीन राजपाल की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी विनोद (बाबा) ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी मौत का नाटक रचा और साथियों को पीतल से सोना बनाने का लालच देकर राजपाल की बलि दे दी। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।