inshorts

शेहला रश‍ीद को कोर्ट से मिली राहत, दिल्ली पुलिस को मिली देशद्रोह का केस वापस लेने की मंज़ूरी

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने जेएनयू छात्रसंघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद को राहत दी है। कोर्ट ने 2019 के देशद्रोह मामले में उनके खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की दिल्ली पुलिस की अर्ज़ी स्वीकार कर ली है। शेहला के खिलाफ यह मामला भारतीय सेना को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ट्वीट्स करने के बाद दर्ज किया गया था।