शक्ति पंप को हरियाणा से मिला ₹23 करोड़ का वर्क प्रोजेक्ट, सोमवार को फोकस में रहेगा स्टॉक
मल्टीबैगर स्टॉक शक्ति पंप लिमिटेड को हरियाणा रिन्यूएबल एनर्जी डिपार्टमेंट से ₹23.54 करोड़ का वर्क प्रोजेक्ट मिला है जिसके चलते सोमवार को कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं। कंपनी को इससे पहले मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड से ₹170.25 करोड़ और झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी की तरफ से ₹21 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला था।