कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पत्र लिखकर पिछले लोकसभा चुनाव में शकुन रानी नामक मतदाता के 2 बार वोट डालने के दावे से जुड़े दस्तावेज़ मांगे हैं। उन्होंने कहा कि जांच में राहुल द्वारा दिखाया गया दस्तावेज़ मतदान अधिकारी द्वारा जारी नहीं हुआ है। शकुन ने खुद एक बार वोट डालना स्वीकार किया है।