शक्सगाम घाटी हमारा हिस्सा है: चीन के अवैध निर्माण की रिपोर्ट्स पर भारत सरकार

भारत ने गुरुवार को शक्सगाम घाटी में चीन द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण की रिपोर्ट्स को लेकर प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने 1963 के तथाकथित चीन-पाकिस्तान सीमा समझौते को कभी स्वीकार नहीं किया जिसमें पाकिस्तान ने अवैध रूप से इस क्षेत्र को चीन को सौंपने का प्रयास किया था।