चंडीगढ़ के रतन ढिल्लों नामक शख्स को 30 से अधिक साल पुराने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के शेयर मिलने के मामले में कॉर्पोरेट मंत्रालय की संस्था 'इन्वेस्टर एजुकेशन ऐंड प्रोटेक्शन फंड अथॉरिटी (आईईपीएफए) ने प्रतिक्रिया दी है। आईईपीएफए ने X पर कहा, "आप आईईपीएफए की वेबसाइट https://iepfa.gov.in/login पर सर्च फैसिलिटी का इस्तेमाल करें, इससे अनक्लेम्ड शेयरों की जांच हो सकती है।"