शख्स का इनकम सर्टिफिकेट एमपी में बना चर्चा का विषय, 0 दर्शाई गई है सालाना आय

सतना (एमपी) के एक व्यक्ति को जारी आय प्रमाण-पत्र की तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो गई है। आय प्रमाण-पत्र में उसकी सालाना आय 0 दिखाई गई है। वहीं, प्रशासन ने इसे त्रुटि बताते हुए प्रमाण-पत्र निरस्त कर नया प्रमाण-पत्र जारी किया जिसमें उसकी सालाना आय ₹40,000 दर्शाई गई। इससे पहले प्रदेश में ₹3/सालाना आय वाले शख्स का प्रमाण-पत्र सामने आया था।