Sarvam AI के रिसर्चर हरवीन सिंह चड्ढा के अनुसार, ChatGPT और उसका AI एजेंट Dots बिना अनुमति उनके लैपटॉप को एक्सेस कर रहे थे। उनके शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, Dots ने खुद Chrome के कई टैब खोले, कुछ रिपॉज़िटरी जांचें और 'रिसर्च करना' शुरू किया। पूछने पर चैटबॉट ने कहा, "बिना पूछे आपका ब्राउज़र नहीं खोलना चाहिए था।"