शख्स का दावा- ज़ेप्टो पर 1 किलो प्याज के लिए अलग डिवाइस पर दिखीं अलग-अलग कीमत; शेयर की फोटो

एक शख्स ने दावा किया है कि ज़ेप्टो ने एक ही प्रोडक्ट के लिए अलग-अलग डिवाइस पर अलग-अलग कीमतें दिखाईं। उसने 5 अलग-अलग डिवाइस की तस्वीर लिंक्डइन पर शेयर कर लिखा कि अंतर सिर्फ ₹5-₹10 का नहीं बल्कि दोगुना था। शख्स का दावा है कि जो लोग ऐप से बार-बार ऑर्डर करते हैं उन्हें अधिक कीमत दिखाई जा रही है।