शख्स को महाराष्ट्र में पीटा गया, निर्वस्त्र कर प्राइवेट पार्ट्स में घुसाई गई गर्म रॉड

महाराष्ट्र के जालना में ओबीसी समुदाय के एक शख्स को पुरानी दुश्मनी को लेकर पीटे जाने और लोहे की गर्म रॉड से प्रताड़ित किए जाने का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़ित के प्राइवेट पार्ट्स में गर्म रॉड घुसा दी गई थी। घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन होने के बीच 3 में से 1 आरोपी गिरफ्तार हो गया है।