शख्स को रियल फ्रूट जूस में मिली फफूंद, कहा- भारत में मज़ाक है खाद्य सुरक्षा
फरीदाबाद (हरियाणा) के शख्स का दावा है कि उसने डीमार्ट से रियल फ्रूट जूस खरीदा था जिसमें फफूंद निकली है। शख्स ने रेडिट पर लिखा, "मैंने आधा जूस पी लिया था...कुछ अटकने पर पैक को हिलाकर गिलास में जूस निकाला तो अजीब सी गंदगी निकली।" डाबर ने शख्स से माफी मांगी है। उसने लिखा, "भारत में खाद्य सुरक्षा मज़ाक है।"