शख्स के लिए मुसीबत बनी स्मार्ट रिंग, फ्लाइट पर चढ़ने से रोका व जाना पड़ा अस्पताल

'ज़ोन ऑफ टेक' के फाउंडर डेनियल रोटार ने X पर बताया है कि बैटरी फूलने से सैमसंग गैलेक्सी रिंग उनकी उंगली में फंस गई और उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया, "मुझे प्लेन पर नहीं चढ़ने दिया...अब कभी स्मार्ट रिंग नहीं पहनूंगा।" बकौल डेनियल, सैमसंग ने होटल का खर्चा रिफंड किया और जांच के लिए रिंग ले गए।